50
views
views
Tax Evasion जिसे हिंदी भाषा मैं कर चोरी के नाम से भी जाना जाता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा Tax evasion जब माना जाता है तब कोई भी व्यक्ति करों का भुगतान करने से बचने के लिए अवैध रणनीतियों का उपयोग करता है या वह व्यक्ती अपनी पूर्ण आय की रिपोर्ट नही करता , या उस आय पर टैक्स की सही राशि का भुगतान नहीं करता है।
वर्त्तमान समय में हर कोई टैक्स बचाना चाहता है परन्तु बहुत से लोग कर बचाने के लिए Tax Evasion जैसे illegal तरीको का इस्तेमाल करते है। आयकर विभाग में Tax evasion को सबसे गंभीर अपराधो में से एक माना जाता है। और Tax evasion करने वाले लोगों के लिए भारी जुर्माना और जेल जैसे दंडनीय प्रावधान बनाए गए है। इस लेख के माध्यम से आप Tax Evasion Meaning in Hindi में जान पाएंगे क्योंकि इस बात की जानकारी रखना आवश्यक है। इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है कि यह एक बहुत ही गंभीर आरोप है और इसके व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से स्थायी परिणाम हो सकते हैं।